महरौनी: छपरट वन क्षेत्र में तैनात वनरक्षक प्रिया कुमारी और वाचर को एंटी करप्शन ने ₹5000 की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार
शुक्रवार रात्रि का जीवन 8:00 बजे झांसी एंटी करप्शन विभाग की टीम ने छपरट वन क्षेत्र में तैनात हाथरस निवासी वनरक्षक प्रिया कुमारी एवं वाचर जाहर सिंह को छूट प्रजाति की लकड़ी का ट्रक निकलवाए जाने के एवज में ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उक्त मामले में टीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए उन्हें अपने साथ लखनऊ ले गई।