पिता सड़क पर बेचते हैं बैग, बेटे ने एक साथ पास की NEET, JEE और CUET परीक्षा, CM मोहन यादव भी हुए फैन
मध्य प्रदेश के जबलपुर के सरकारी स्कूल के छात्र ओम चौकसे ने गरीबी को मात देकर NEET, JEE और CUET तीनों परीक्षाएं पास कीं. स्कूल के बाहर बैग बेचने वाले पिता के बेटे ने MP बोर्ड में भी टॉप रैंक हासिल की थी. उनकी सफलता पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी उन्हें मंच पर सम्मानित किया.