रतनी फरीदपुर: ₹20 हजार के फॉर्म भरने को लेकर जीविका कार्यालय में हंगामा, फॉर्म भरने में पैसे लेने का आरोप
जहानाबाद के जीविका कार्यालय में रोजगार फॉर्म भरने को लेकर दीदियों ने जोरदार हंगामा किया। महिलाओं का आरोप है कि 20 हजार रुपये सहायता के लिए फॉर्म भरने में मनमानी हो रही है और पैसे देने वालों के ही आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। जीविका सदस्य मिंता देवी ने कहा कि गरीब और जरूरतमंदों को नजरअंदाज किया जा रहा है। शिकायत के बावजूद अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की।