डुमरिया: 15 साल से फरार नक्सली प्रदीप यादव गिरफ्तार, सीआरपीएफ हमले का मास्टरमाइंड पकड़ा गया
Dumaria, Gaya | Apr 11, 2026 गया जिले के नक्सल प्रभावित डुमरिया थाना क्षेत्र से जुड़े 2012 के CRPF हमले के मुख्य आरोपी और 15 साल से फरार नक्सली प्रदीप यादव को झारखंड के पलामू जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को यह बड़ी सफलता गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त अभियान में मिली। गया पुलिस, SSB और जिला बल की टीम ने पलामू के नौडिहा बाजार थाना क्षेत्र के रबदी गांव में छापेमारी की। पुलिस को