पोलायकलां: अकोदिया में पेट्रोल पंप संचालक के घर लाखों की चोरी, खिड़की तोड़कर घुसे चोर, ₹32.50 लाख और जेवरात ले उड़े
अकोदिया में चोरों के हौसले बुलंद हैं। मंगलवार बुधवार रात में अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल पंप संचालक के बेडरूम की खिड़की तोड़कर 32 लाख 50 हजार रुपये नगद और लाखों के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। घटना की जानकारी बुधवार सुबह उस वक्त लगी जब परिवार बेडरूम का ताला खोलने पहुंचा। बुधवार दोपहर 2 बजे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।