गोपालपुर: हत्याकांड में फरार रंजन यादव उर्फ रंजा गिरफ्तार
नवगछिया पुलिस ने हत्याकांड में फरार चल रहे रंजन यादव उर्फ रंजा को मकनपुर चौक से गिरफ्तार किया। वह गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा गांव का निवासी है। मधेपुरा जिले के चौसा थाना में दर्ज हत्याकांड के मामले में उसके खिलाफ न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट जारी था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।