जमुई: कांग्रेस कार्यालय से जनसमस्या और भ्रष्टाचार के खिलाफ निकाला गया मार्च, केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश
Jamui, Jamui | Mar 5, 2025 जनसमस्या व व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर कॉंग्रेसिंयों ने बुधवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे कांग्रेस कार्यालय से मार्च निकाला। इस दौरान महराजगंज, कचहरी रोड होते हुए पूरे बाजार का भ्रमण कर मार्च समाहरणालय पहुंचा, जहां कॉंग्रेसिंयों ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।