आनंदपुरी: आनंदपुरी में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, ₹4.50 लाख की शराब की गई जब्त
आनंदपुरी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब की तस्करी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लग्जरी कार सहित करीब 4.50 लाख रुपए की शराब जब्त की है।ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार।