संडीला: कछौना की बहू प्रियंका प्रियदर्शनी ने यूपीएससी में लहराया परचम, क्षेत्र में जश्न का माहौल
Sandila, Hardoi | Jun 25, 2026 विकासखंड कछौना के ग्राम कहली निवासी के.के. सिंह की पुत्रवधू प्रियंका प्रियदर्शनी ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता अर्जित की। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। प्रियंका प्रियदर्शनी की सफलता की खबर मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्र वासियों ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया।