भोगांव: बिछवां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम लहरा के पास एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
बिछवां थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम लहरा के पास एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पकड़े गए वारंटी अभियुक्त ने अपना नाम राजवीर धीमर पुत्र बलासहाय निवासी ग्राम लहरा थाना बिछवां बताया है। पुलिस ने आवश्यक लिखापड़ी के बाद पकड़े गए अभियुक्त को जेल भेजा है।