भोगांव: भोगांव स्थित INA इंडेन गैस एजेंसी पर बुकिंग करने के बाद भी 3 माह से नहीं मिला सिलेंडर, हर माह खाते मे पहुंचती है सब्सिडी
भोगांव स्थित INA इंडेन गैस एजेंसी पर बुकिंग करने के बाद भी लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। मोहल्ला गड्ढा निवासी आनंद कुमार ने बताया कि वह लगातार तीन माह से गैस की बुकिंग कर रहा है। लेकिन उसे आज तक एक भी सिलेंडर नहीं मिला। हर माह उसके खाते में सबस्डी पहुंच जाती है। आखिर ग्राहकों द्वारा बुकिंग किए जा रहे गैस सिलेंडर कहां जा रहे हैं।