भोगांव: बिछवां के ग्राम भनऊ आरोपियों ने जमीनी विवाद में पुत्री समेत दंपति को लाठी डंडों से मारपीट कर किया घायल,पुलिस को दी तहरीर
बिछवां के ग्राम भनऊ निवासी साधना पत्नी बेटाराम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही संत कुमार व श्याम पुत्रगण भीकम सिंह, उर्मिला पत्नी संत कुमार, सुमन पत्नी श्याम ने उसे व उसकी बेटी अभिलाषा व पति बेटाराम को गाली गलौज कर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू की है।