टोंक: टोंक में अवैध नल कनेक्शन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, काटे गए छह अवैध कनेक्शन
ग्राम पंचायत बोसरिया के लक्ष्मीपुरा की मुख्य वितरण पाईप लाईन में 6 अवैध जल कनेक्शन हटाए। अधीक्षण अभियंता (एसई) प्रोजेक्ट टोंक के निर्देशों के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जिले में पेयजल सप्लाई को दुरुस्त रखने एवं अंतिम छोर तक पहंुचाने के लिए लगातार अवैध जल कनेक्शनो पर कार्रवाई की।