बक्सर: बक्सर सांसद ने रेलवे गुमटी खोलने की मांग की, बोले- सरकार चीन-पाकिस्तान के नागरिकों जैसा व्यवहार कर रही
Buxar, Buxar | Aug 2, 2026 इटाढ़ी रेलवे गुमटी को आम आवागमन के लिए खोले जाने की मांग को लेकर दलित अति पिछड़ा स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले चल रहे अनिश्चितकालीन धरना में रविवार को बक्सर सांसद शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने धरनार्थियों को अपना समर्थन देते हुए कहा कि जनता लंबे समय से रेलवे गुमटी को पुनः चालू कराने की मांग कर रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई।