महाशिवरात्रि के अवसर पर अजगैवीनाथ मंदिर से निकाली गई आकर्षक झांकियों के प्रतिभागियों को शनिवार को मंदिर प्रांगण में आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मठ के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरि ने विजेताओं को नकद राशि, शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। बाल झांकी वर्ग में ‘राधा-कृष्ण’ की प्रस्तुति के लिए बालू घाट रोड स्थित शिवआर्ट को