खलीलाबाद नगर पालिका परिषद की वार्षिक बजट बैठक सोमवार दोपहर 1 बजे कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित कर दी गई। नामित सदस्य उपस्थित रहे, लेकिन निर्वाचित सदस्य नहीं पहुंचे। पर्याप्त उपस्थिति न होने पर अध्यक्ष जगत जायसवाल ने बैठक स्थगित कर दी, जिसे अब नए समय पर आयोजित किया जाएगा।