हरदोई: भाजपा कार्यालय पर प्रभारी मंत्री ने दी जानकारी, 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक पदयात्राएं निकाली जाएंगी
Hardoi, Hardoi | Oct 25, 2025 हरदोई जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में आगामी राष्ट्रव्यापी पदयात्रा कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक पूरे देश में जिला स्तरीय पदयात्राएं निकाली जाएंगी। यह अभियान लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित है।