बयाना: बंधबारैठा के पास पानी से भरे गड्ढे में पलटी बस, मासूम बच्ची की मौत, कई घायल
बंधबारैठा के पास मंगलवार को बयाना-बाड़ी मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। बाड़ी, बसेड़ी और धौलपुर से बयाना आ रही यात्रियों से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 15 फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में पलट गई। बस में करीब 50 यात्री सवार बताए जा रहे थे। हादसे में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए।