🚨 अवैध शराब के खिलाफ वैशाली में बड़ी कार्रवाई! 🚨
जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के निर्देश पर पूर्ण मद्यनिषेध कानून के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अवैध शराब के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।
🔴 433.080 लीटर विदेशी शराब बरामद
🚔 एक पिकअप वाहन जब्त
👤 एक अभियुक्त गिरफ्तार
उत्पाद विभाग की टीम ने ग्राम सतपुरवा, भेरोखड़ा, थाना हरलोचनपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब से लदे पिकअप वाहन को पकड़ा। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई।
शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन को विधिवत जब्त कर उत्पाद थाना, महुआ में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
⚖️ जिला प्रशासन की स्पष्ट नीति—अवैध शराब के विरुद्ध ZERO TOLERANCE।
अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
📢 आमजन से अपील: अवैध शराब से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी प्रशासन/संबंधित विभाग को दें।
नशामुक्त वैशाली • सुरक्षित वैशाली
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Prohibition,Excise & Registration Department, Bihar
#Vaishali #Hajipur #Prohibition #AntiLiquorDrive #Bihar #ZeroTolerance #NashaMuktVaishali
51 views | Vaishali, Bihar | Aug 26, 2026