मुशहरी: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पटना से पिता-पुत्र गिरफ्तार
“डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस गिरोह से जुड़े पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पटना जिले के राजीव नगर निवासी प्रियरणजन शर्मा और उसके पुत्र अनंत अभिषेक के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके घर से 23,900 रुपय