पाली: पाली निवासी महिला ने नामजद व्यक्ति पर लगाए अवैध तरीके से उसकी जमीन पर कब्जा करने के आरोप, DM से की कार्यवाही की मांग
Pali, Lalitpur | Aug 6, 2024 कस्बा पाली निवासी महिला ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी जमीन पर एक नामजद व्यक्ति द्वारा अवैध तरीके से कब्जा कर लिया गया है। उसने बताया कि जब वह इसका विरोध करती है तो, उक्त व्यक्ति उनके साथ झगड़ना के लिए आमादा हो जाता है। उन्होंने इसके संबंध में जिलाधिकारी से न्यायोचित कार्यवाही की मांग की।