Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

रीवा से वायरल वीडियो ने मचाई चर्चा मध्य प्रदेश के रीवा जिले से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो युवतियों को कुछ लोगों द्वारा रोके जाने और मौके पर पुलिस के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो और इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 👉 आपकी इस मामले पर क्या राय है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर बताएं। 📍 भौकाल न्यूज़ बुंदेलखंड #Rewa #RewaNews #MPNews #BreakingNews #ViralVideo Police MadhyaPradesh TrendingNews LatestNews HindiNews NewsUpdate BhaukaalNews Bundelkhand Viral

MORE NEWS

📖 "मेरा सन्यासी"
हम सभी श्रद्धालुओं और भक्तों के लिए अत्यंत हर्ष का विषय...
परम पूज्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बहुप्रतीक्षित पुस्तक "मेरा सन्यासी" बहुत जल्द हम सभी के बीच आने वाली है।
यह पुस्तक पूज्य सन्यासी बाबा के जीवन, तप, साधना और आध्यात्मिक प्रेरणा से जुड़े विषयों पर आधारित बताई गई है, जिसका भक्त लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

बागेश्वर धाम सरकार बुंदेली भौकाल  Bageswardhamsharkar SpritualGuidance Bageshwar Dham Sarkar - Live Bageshwar Dham Bageshwar Bageshwar Dham Sarkar Bhakt 

#मेरा_सन्यासी #बागेश्वरधाम #धीरेंद्रकृष्णशास्त्री #सन्यासीबाबा #जयश्रीबालाजी #सनातनधर्म #BageshwarDham #DhirendraShastri #JaiShriBalaji

📖 "मेरा सन्यासी" हम सभी श्रद्धालुओं और भक्तों के लिए अत्यंत हर्ष का विषय... परम पूज्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बहुप्रतीक्षित पुस्तक "मेरा सन्यासी" बहुत जल्द हम सभी के बीच आने वाली है। यह पुस्तक पूज्य सन्यासी बाबा के जीवन, तप, साधना और आध्यात्मिक प्रेरणा से जुड़े विषयों पर आधारित बताई गई है, जिसका भक्त लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। बागेश्वर धाम सरकार बुंदेली भौकाल Bageswardhamsharkar SpritualGuidance Bageshwar Dham Sarkar - Live Bageshwar Dham Bageshwar Bageshwar Dham Sarkar Bhakt #मेरा_सन्यासी #बागेश्वरधाम #धीरेंद्रकृष्णशास्त्री #सन्यासीबाबा #जयश्रीबालाजी #सनातनधर्म #BageshwarDham #DhirendraShastri #JaiShriBalaji

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jun 29, 2026

मानवता की मिसाल पेश करते थाना प्रभारी राजकुमार यादव 

छतरपुर जिले के जुझार नगर थाना क्षेत्र के ज्योराहा गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक बैल से टकरा गई, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसी दौरान क्षेत्र भ्रमण पर निकले थाना प्रभारी राजकुमार यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना समय गंवाए घायल को पुलिस के सरकारी वाहन से तत्काल लवकुश नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

थाना प्रभारी की इस संवेदनशील और मानवीय पहल की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की। समय पर मिली मदद से घायल को तत्काल उपचार मिल सका।

👏 वर्दी का यह मानवीय चेहरा समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है।

📍 भौकाल न्यूज़ बुंदेलखंड

#breakingnews #viralnews #viralvideo #chhatarpur #mpnews

मानवता की मिसाल पेश करते थाना प्रभारी राजकुमार यादव छतरपुर जिले के जुझार नगर थाना क्षेत्र के ज्योराहा गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक बैल से टकरा गई, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान क्षेत्र भ्रमण पर निकले थाना प्रभारी राजकुमार यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना समय गंवाए घायल को पुलिस के सरकारी वाहन से तत्काल लवकुश नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। थाना प्रभारी की इस संवेदनशील और मानवीय पहल की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की। समय पर मिली मदद से घायल को तत्काल उपचार मिल सका। 👏 वर्दी का यह मानवीय चेहरा समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है। 📍 भौकाल न्यूज़ बुंदेलखंड #breakingnews #viralnews #viralvideo #chhatarpur #mpnews

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jun 29, 2026

वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना का गांव-गांव हो व्यापक प्रचार-प्रसार : केंद्रीय मंत्री Dr. Virendra Kumar 

गर्भवती महिलाओं के पोषण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

दिशा समिति की बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा हुई

आयुष्मान कार्ड, सड़क, पेयजल एवं राशन व्यवस्था पर दिए निर्देश
--------
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री तथा टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार ने की।
बैठक में प्रमुख रूप से विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (VB-G RAM-G), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल निगम एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सहकारिता विभाग, वेयरहाउसिंग तथा नागरिक आपूर्ति निगम से संबंधित विषयों की समीक्षा की गई।
बैठक में विधायक छतरपुर श्रीमती ललिता यादव, विधायक बिजावर श्री राजेश शुक्ला, विधायक राजनगर विधानसभा क्षेत्र श्री अरविंद पटेरिया सहित निकायों एवं जनपदों के अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल, एसपी श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत सीईओ श्री नमः शिवाय अरजरिया सहित जनपद सीईओ, निकायों के सीएमओ एवं जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

70 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्रों के बनें आयुष्मान कार्ड

केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड विशेष अभियान चलाकर बनाए जाएं, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही इस सुविधा से वंचित न रहे।

साथ ही कहा कि गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण पोषण उपलब्ध कराया जाए, जिससे सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित हो सके।

15 दिन में ग्रामीण सड़कों का निरीक्षण कर कराएं मरम्मत

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सभी ग्रामीण सड़कों, पुल एवं पुलियाओं का 15 दिनों के भीतर निरीक्षण कर गारंटी अवधि में क्षतिग्रस्त कार्यों की तत्काल मरम्मत कराने तथा मजरा-टोला योजना के अधूरे सड़क कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

जनप्रतिनिधियों की जानकारी में हों सभी निर्माण कार्य

जनजातीय कार्य विभाग को निर्देशित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सभी निर्माण कार्य जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में लाकर स्वीकृत एवं पूर्ण कराए जाएं तथा प्रत्येक कार्य का भूमिपूजन एवं लोकार्पण सुनिश्चित किया जाए।

जल निगम की परियोजनाएं समय-सीमा में हों पूर्ण

कुटने-राजनगर परियोजना सहित सभी पेयजल योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने इंटेकवेल निर्माण में डैम में पानी भरे होने से आ रही समस्या को ध्यान में रखते हुए आवश्यकता अनुसार वैकल्पिक तकनीक अपनाने तथा पानी की टंकियों के निर्माण में श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

अनियमितता करने वालों पर करें कार्यवाही

जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि हितग्राहियों की राशि में हेरफेर अथवा अन्य अनियमितता करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध जांच कड़ी कार्यवाही की जाए।

राशन दुकान की दूरी ज्यादा होने पर दूसरी दुकान खोले जाने के निर्देश

तीन माह में राशन बांटने पर विक्रेता पर कार्यवाही के निर्देश

खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान केंद्रीय मंत्री ने वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना का ग्राम स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में राशन दुकान नहीं है, वहां नियमानुसार अतिरिक्त उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएं तथा राशन वितरण में लापरवाही करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने ने राजनगर क्षेत्र के ग्राम चौबर में तीन माह में राशन वितरण होने के मामले पर विक्रेता के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए।

छतरपुर बाईपास निर्माण में लाई जाए तेजी, गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान

सागर-कानपुर फोरलेन परियोजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने एनएचएआई को छतरपुर बाईपास निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

हर घर तक पानी पहुंचे, तभी मिले पूर्णता प्रमाण-पत्र

पेयजल योजनाओं की समीक्षा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रत्येक घर तक नल से जल पहुंचने के बाद ही कार्य पूर्णता प्रमाण-पत्र जारी किया जाए। साथ ही सटई में एक अतिरिक्त पानी की टंकी का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

केंद्रीय मंत्री की अपील, जनप्रतिनिधि करें विकास कार्यों का निरीक्षण

बैठक के अंत में केंद्रीय मंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों एवं विकास कार्यों का नियमित निरीक्षण करने तथा कमियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की अपील की।
Ministry of Social Justice and Empowerment, Government of India 
Jansampark Madhya Pradesh 
Sagar Commissioner 
Collector Office Chattarpur 
#chhatarpur

वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना का गांव-गांव हो व्यापक प्रचार-प्रसार : केंद्रीय मंत्री Dr. Virendra Kumar गर्भवती महिलाओं के पोषण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिशा समिति की बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा हुई आयुष्मान कार्ड, सड़क, पेयजल एवं राशन व्यवस्था पर दिए निर्देश -------- जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री तथा टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार ने की। बैठक में प्रमुख रूप से विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (VB-G RAM-G), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल निगम एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सहकारिता विभाग, वेयरहाउसिंग तथा नागरिक आपूर्ति निगम से संबंधित विषयों की समीक्षा की गई। बैठक में विधायक छतरपुर श्रीमती ललिता यादव, विधायक बिजावर श्री राजेश शुक्ला, विधायक राजनगर विधानसभा क्षेत्र श्री अरविंद पटेरिया सहित निकायों एवं जनपदों के अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल, एसपी श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत सीईओ श्री नमः शिवाय अरजरिया सहित जनपद सीईओ, निकायों के सीएमओ एवं जिला अधिकारी उपस्थित रहे। 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्रों के बनें आयुष्मान कार्ड केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड विशेष अभियान चलाकर बनाए जाएं, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही इस सुविधा से वंचित न रहे। साथ ही कहा कि गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण पोषण उपलब्ध कराया जाए, जिससे सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित हो सके। 15 दिन में ग्रामीण सड़कों का निरीक्षण कर कराएं मरम्मत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सभी ग्रामीण सड़कों, पुल एवं पुलियाओं का 15 दिनों के भीतर निरीक्षण कर गारंटी अवधि में क्षतिग्रस्त कार्यों की तत्काल मरम्मत कराने तथा मजरा-टोला योजना के अधूरे सड़क कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों की जानकारी में हों सभी निर्माण कार्य जनजातीय कार्य विभाग को निर्देशित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सभी निर्माण कार्य जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में लाकर स्वीकृत एवं पूर्ण कराए जाएं तथा प्रत्येक कार्य का भूमिपूजन एवं लोकार्पण सुनिश्चित किया जाए। जल निगम की परियोजनाएं समय-सीमा में हों पूर्ण कुटने-राजनगर परियोजना सहित सभी पेयजल योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने इंटेकवेल निर्माण में डैम में पानी भरे होने से आ रही समस्या को ध्यान में रखते हुए आवश्यकता अनुसार वैकल्पिक तकनीक अपनाने तथा पानी की टंकियों के निर्माण में श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। अनियमितता करने वालों पर करें कार्यवाही जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि हितग्राहियों की राशि में हेरफेर अथवा अन्य अनियमितता करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध जांच कड़ी कार्यवाही की जाए। राशन दुकान की दूरी ज्यादा होने पर दूसरी दुकान खोले जाने के निर्देश तीन माह में राशन बांटने पर विक्रेता पर कार्यवाही के निर्देश खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान केंद्रीय मंत्री ने वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना का ग्राम स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में राशन दुकान नहीं है, वहां नियमानुसार अतिरिक्त उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएं तथा राशन वितरण में लापरवाही करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने ने राजनगर क्षेत्र के ग्राम चौबर में तीन माह में राशन वितरण होने के मामले पर विक्रेता के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए। छतरपुर बाईपास निर्माण में लाई जाए तेजी, गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान सागर-कानपुर फोरलेन परियोजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने एनएचएआई को छतरपुर बाईपास निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। हर घर तक पानी पहुंचे, तभी मिले पूर्णता प्रमाण-पत्र पेयजल योजनाओं की समीक्षा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रत्येक घर तक नल से जल पहुंचने के बाद ही कार्य पूर्णता प्रमाण-पत्र जारी किया जाए। साथ ही सटई में एक अतिरिक्त पानी की टंकी का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री की अपील, जनप्रतिनिधि करें विकास कार्यों का निरीक्षण बैठक के अंत में केंद्रीय मंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों एवं विकास कार्यों का नियमित निरीक्षण करने तथा कमियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की अपील की। Ministry of Social Justice and Empowerment, Government of India Jansampark Madhya Pradesh Sagar Commissioner Collector Office Chattarpur #chhatarpur

Chhatarpur, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने टीबी मरीजों को वितरित की फूड बास्केट
———
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक के उपरांत केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री एवं टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार ने जिला पंचायत सभाकक्ष में 5 टी.बी. मरीजों को पोषण सहायता के रूप में फूड बास्केट वितरित की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि टीबी मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए दवा के साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार भी अत्यंत आवश्यक है। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनसहभागिता के माध्यम से मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उनके उपचार को प्रभावी बनाया जा सके। इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री ने सभी टीबी मरीजों को पोषण के रूप में फूड बास्केट वितरित करने की अपील की।
@jansamparkmp 
@healthminmp
#chhatarpur

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने टीबी मरीजों को वितरित की फूड बास्केट ——— जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक के उपरांत केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री एवं टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार ने जिला पंचायत सभाकक्ष में 5 टी.बी. मरीजों को पोषण सहायता के रूप में फूड बास्केट वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि टीबी मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए दवा के साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार भी अत्यंत आवश्यक है। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनसहभागिता के माध्यम से मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उनके उपचार को प्रभावी बनाया जा सके। इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री ने सभी टीबी मरीजों को पोषण के रूप में फूड बास्केट वितरित करने की अपील की। @jansamparkmp @healthminmp #chhatarpur

Chhatarpur, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026