जमुई: बालू लदा ट्रैक्टर के पलटने से लखिसराय जिले के चालक की हुई मौत, परिजन बिना पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल से ले गए शव
Jamui, Jamui | Apr 11, 2026 धनामा गांव के पास तेज रफ्तार बालू लदा ट्रैक्टर अचानक असंतुलित होकर पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को सदर अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद शनिवार की सुबह 8:00 बजे डाक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया। उंसके बाद परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।