आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे गुरुआ थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने की। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश दिया कि होली के दौरान डीजे संचालन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि कहीं