होशंगाबाद नगर: नगर पालिका परिषद में PIC की बैठक आयोजित, CMO रहीं उपस्थित, विकास कार्यों पर हुआ मंथन
नगर पालिका परिषद नर्मदा पुरम में प्रेसिडेंट इन काउंसलिंग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक में नगर पालिका सीएमओ हेमेश्वरी पटले उपस्थिति रही। बैठक में शहर के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था और साफ-सफाई जैसे बुनियादी कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।