बंशीधरनगर (नगर उंटारी): कोलझिकी मुखिया अजय प्रसाद गुप्ता निलंबित
श्री बंशीधर नगर राज्य सरकार ने 15 वें वित्त आयोग की राशि से सीमेंटेड कुर्सियों की खरीद में गड़बड़ी और पंचायत सहायक के चयन में प्रक्रिया का उल्लंघन करने के आरोप में नगर ऊंटारी प्रखंड के कोलझिकी पंचायत के मुखिया अजय प्रसाद गुप्ता पर कार्रवाई की है। राज्य के पंचायती राज विभाग ने मुखिया अजय प्रसाद गुप्ता को निलंबित करते हुये उनकी वित्तीय शक्ति समेत सभी शक्तियां