उरई: भीषण गर्मी के बीच स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर डीएम हुए सख्त, हर अस्पताल में लू से बचाव के पुख्ता इंतजाम के दिए निर्देश
Orai, Jalaun | Apr 29, 2026 बुधवार की दोपहर 2:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिलाधिकारी कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई जहां जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने अधिकारियों के साथ बैठक की वहीं जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य सेवाओं के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए और हर अस्पताल पर लू से बचाव व उसके पुख्ता इंतजाम के दिशा निर्देश दिए