फतेहपुर: युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, किचन में फंदे से लटकता मिला शव
*युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, किचन में फंदे से लटकता मिला शव* फतेहपुर: ललौली थाना क्षेत्र में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार मृतका नीशू परिजनों से किसी बात को लेकर नाराज थी। मृतका का शव किचन के अंदर फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।