धौलपुर: पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को सुनाई 3 वर्ष की कारावास की सजा
विशेष न्यायालय पॉक्सो कोर्ट धौलपुर ने शहर के कोतवाली थाने पर साल 2020 में दर्ज हुए 15 वर्षीय नाबालिग के साथ छेड़छाड़ कर उसे परेशान करने के मामले में एक आरोपी को दोषी करार देते हुए उसे तीन साल के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 6 हजार 700 रूपये के जुर्माने से दण्डित किया है।