बहोरीबंद: कटनी कलेक्टर ने आदतन अपराधी को 2 माह तक बहोरीबंद थाना में हाज़िर होने का दिया निर्देश
कटनी कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आशीष तिवारी ने ग्राम बचैया थाना बहोरीबंद निवासी भूरा उर्फ कृष्णकुमार तिवारी पिता सूरज तिवारी उम्र 50 वर्ष के विरूद्ध मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए आगामी 2 माह की अवधि तक प्रतिमाह की 15 तारीख को पुलिस थाना बहोरीबंद में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।