लोहरदगा: विशाखापत्तनम से लोहरदगा जा रहे 45 वर्षीय बालक राम लापता, परिजनों ने तलाश में मदद मांगी
विशाखापत्तनम से लोहरदगा के 45 वर्षीय बालक राम लापता, परिजनों ने तलाश में मदद की अपील लोहरदगा। जिले के बगड़ू थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरातू गांव निवासी करीब 45 वर्षीय बालक राम के आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से लापता होने की सूचना है। परिजनों के अनुसार, बालक राम 6 सितंबर 2026 को किसी कार्य के सिलसिले में विशाखापत्तनम स्थित नोवोटेल होटल में ठहरे हुए थे।