गया टाउन सीडी ब्लॉक: पुलिस ने विशेष अभियान में देसी-विदेशी शराब के साथ 4 धंधेबाजों को किया गिरफ्तार
गया पुलिस की कार्रवाई, वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के निर्देशन में कल दिनांक दिनांक- 5 अप्रैल को पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष छापामारी अभियान में 1066.320 लीटर विदेशी शराब, 157 लीटर देशी महुआ शराब, 01 मोटरसाईकिल, 01 कार एवं 01 मोबाईल के साथ 04 धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया। इसकी जानकारी आज दिनांक 6 अप्रैल सोमवार की शाम 7 बजे एसएसपी सुशील कुमार ने दी है।