कोटवा: सदर अनुमंडल के सभी थाना क्षेत्रों में बुधवार को दवा व्यवसायियों ने दुकान बंद कर किया हड़ताल
सदर अनुमंडल के तुरकौलिया, पीपराकोठी, बंजरिया, कोटवा, भोपतपुर,रघुनाथपुर सहित सभी थाना क्षेत्रों में बुधवार को ढवा व्यवसायियों ने दुकान बंद कर हड़ताल किया। व्यवसायियों का आरोप है कि बड़े कॉरपोरेट घरानों के द्वारा ऑनलाइन सस्ती दवा बिक्री की जा रही है। जिससे छोटे व्यवसायियों को नुकसान हो रहा है। कई बार ऑनलाइन ग्राहकों के साथ दवा में ठगी की घटनाएं भी सामने आई है।