पीरो: छेदी टोला के समीप बाइक सवार ने एक बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, हालत गंभीर
Piro, Bhojpur | May 9, 2025 पीरो के छेदी टोला के समीप बेलगाम बाइक सवार ने सड़क पार कर रही एक बुजुर्ग महिला को जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला की पहचान 65 वर्षीय शांति देवी के रूप में हुई। घटना गुरुवार की देर शाम की बताई जा रही है। परिजनों ने शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे के करीब बताया कि शांति देवी दूध लाने के लिए जा रही थी।