जमुई: सोनो के रघुनाथपुर में स्कॉर्पियो ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक को सदर अस्पताल से पटना रेफर किया गया
Jamui, Jamui | Apr 22, 2026 जमुई जिले के सोनो प्रखंड अंतर्गत रघुनाथपुर के समीप बुधवार की सुबह 8 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत नाजुक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया।