👉 एंटी रोमियो टीम द्वारा कस्बा मान्धाता में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा एवं जागरूकता संबंधी जानकारी दी गई।
➡️ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना मान्धाता की एंटी रोमियो टीम द्वारा कस्बा मान्धाता के भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया।
➡️ टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा हेतु संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की गई, जिनमें वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102/108 एवं साइबर हेल्पलाइन-1930 शामिल हैं।
➡️ जागरूकता कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग एवं नए आपराधिक कानूनों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया।
➡️ महिलाओं एवं बालिकाओं को थाना मान्धाता में स्थापित महिला हेल्प डेस्क तथा मिशन शक्ति प्रभारी के सीयूजी नंबर 9454407385 के संबंध में जानकारी देते हुए आवश्यक सहायता प्राप्त करने के लिए जागरूक किया गया।
➡️ एंटी रोमियो टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याएं सुनकर उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया गया तथा उन्हें निर्भीक होकर अपनी शिकायत पुलिस तक पहुंचाने हेतु प्रेरित किया गया।
➡️ जनपद प्रतापगढ़ पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।
Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 6, 2026