जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 में युवाओं ने बिखेरी प्रतिभा की चमक!
जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव में जिले के युवाओं ने लोकनृत्य, पारंपरिक वेशभूषा, डिजिटल इंडिया चैलेंज एवं क्रिएटिव यूथ रील सहित विभिन्न विधाओं में शानदार प्रस्तुतियां देकर अपनी कला, संस्कृति और रचनात्मकता का परिचय दिया।
- प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#yuvafest2026 #युवाउत्सव2026 #युवाशक्ति #युवाप्रतिभा
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh