शाहबाद: पाली के दो सगे भाइयों ने पत्नियों को विदा कराने के लिए कोतवाली में लगाई गुहार, पुलिस कर रही मामले की जांच
पाली थाना क्षेत्र के रहने वाले दो सगे भाइयों शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लोनी में एक ही घर में सगी बहनों से विवाह हुआ। दोनों की पत्नियां सारा जेवर लेकर मायके आ गई। विदा कराने आए दोनों सगे भाइयों को ससुर ने गाली गलौज करके दहेज एक्ट में फंसा देने की धमकी देकर घर से भगा दिया। पीड़ित भाइयों ने कोतवाली में तहरीर दी है।