हज़ारीबाग: कांग्रेस कार्यालय मैदान से हजारीबाग महानगर कांग्रेस ने 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान सम्मान यात्रा' निकाली
जय बापू जय भीम जय संविधान अभियान मार्च का शुभारंभ हजारीबाग महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज नारायण भगत के नेतृत्व में सोमवार 12 बजे कांग्रेस कार्यालय मैदान से जय बापू, जय भीम, जय संविधान मार्च गुरु गोविंद सिंह रोड, अन्नदा चौक ,कचहरी चौक, पुराना समाहरणालय चौक होते हुए डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त हुई.