हज़ारीबाग: कोलघटी वार्ड नंबर 4 में फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लगी, दुकान धधकती रही
हजारीबाग के नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कोलघटी वार्ड नंबर 4 में फर्नीचर दुकान में भीषण आग लगी। दरअसल मंडई खुर्द निवासी चेतलाल महतो ने अपने दुकान को रेंट पर अमृत नगर के निशांत कुमार शर्मा पिता राजेंद्र शर्मा को दिया था। वही चेतलाल महतो ने बताया कि रात्रि 3 बजे घर से बाहर निकले तो देखा कि अचानक दुकान में आज लगी है।