हज़ारीबाग: समाहरणालय भवन के सामने मृतका के परिजनों ने 'जस्टिस फॉर अनीता' के नाम से धरना-प्रदर्शन किया
हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार का मामला फिर से तूल पकड़ने लगा है. पूर्व एसडीओ की पत्नी के मायके वालों ने आज सोमवार 4 बजे नया समाहरणालय भवन के सामने ‘जस्टिस फॉर अनीता’ के नाम से धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान ‘आरोपी एसडीओ अशोक कुमार को गिरफ्तार करो, अनीता को इंसाफ दो’ के नारे लगाए गए.