हज़ारीबाग: डेमोटांड़ में मकर संक्रांति पर बिरहोर टोला में तिलकुट और गुड़-चूरा का वितरण
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण, नई दिल्ली के प्रतिष्ठित पहल Save Food, Share Food, Share Joy के दिशा निर्देश के आलोक में सोमवार शाम 5:00 बजे उपायुक्त नैन्सी सहाय के निर्देश पर आज 13 जनवरी, 2025 को बिरहोर टोला, डेमोटांड़, हज़ारीबाग़ में बड़े व बच्चों के बीच खाद्य सुरक्षा अधिकारी, हज़ारीबाग़ के द्वारा तिलकुट, गुड़ लाई, चुरा आदि का वितरण किया गया।