करनैलगंज: इकनिया स्थित बाढ़ राहत गोदाम पर विधायक अजय सिंह ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी 26 वस्तुओं वाली राहत किट
करनैलगंज विधायक अजय सिंह व SDM यशवंत राय ने परसपुर के चंदापुर किटौली में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। रविवार 12 बजे पसका के इकनिया स्थित बाढ़ राहत गोदाम पर 150 परिवारों को आलू, बाल्टी, तिरपाल, चावल, दाल, लाई, बिस्कुट समेत 26 आवश्यक वस्तुओं वाली राहत किट दी गई। विधायक ने बताया कि शासन से प्राप्त सामग्री का वितरण प्रभावित क्षेत्रों में हो रहा है।