रामपुर मनिहारन: महिला कांग्रेस ने महिला आरक्षण विधेयक लागू कराने के लिए राष्ट्रपति के नाम SDM को ज्ञापन सौंपा, तुरंत कार्रवाई की मांग की
महिला कांग्रेस सहारनपुर की जिला अध्यक्ष श्वेता सैनी के नेतृत्व में महिला आरक्षण विधेयक को शीघ्र लागू कराने की मांग को लेकर एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम एसडीएम रामपुर मनिहारान के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि देश की महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए महिला आरक्षण बेहद आवश्यक है।