प्रेमनगर: बाघ की खाल और पैंगोलिन शल्क तस्करी मामले में एक और गिरफ्तारी, वन विभाग को मिली सफलता
बाघ की खाल और पैंगोलिन शल्क तस्करी मामले में एक और गिरफ्तारी सूरजपुर वन्यजीव अपराध के खिलाफ कार्रवाई में वन विभाग को एक और सफलता मिली है। बाघ की खाल एवं पैंगोलिन शल्क तस्करी मामले में लंबे समय से फरार आरोपी पवन कुमार पिता रामदास, निवासी खैरा थाना चांदनी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।