बिहटा: लक्ष्मणपुर गांव: आपसी विवाद में मारपीट, एक किशोर घायल
Bihta, Patna | Apr 26, 2026 बिहटा के नेउरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट के दौरान एक किशोर घायल हो गया। घायल को इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल किशोर की पहचान बिट्टू कुमार के रूप में की जा रही है।