सिहोरा: गोसलपुर के रानीताल स्थित नहर किनारे मिली नवजात बच्ची
गोसलपुर थाना क्षेत्र ग्राम रानीताल नहर के पास एक नवजात बच्ची को बरामद किया गया है। पुलिस ने बच्ची को सिहोरा अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां चाइल्ड वार्ड में उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार ग्राम रानीताल के पास नहर किनारे अज्ञात नवजात बच्ची की चीख सुनाई देने पर ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दी।