रामगढ़: पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुबारिकपुर के ग्रामीणों ने भाजपा नेता जयआहुजा की मौजूदगी में भेजी सामग्रियां
Ramgarh, Alwar | Sep 12, 2025 इंसानियत फिर एक बार आपदा के समय रंग लाई। रामगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के मुबारिकपुर गाँव से गुरुवार को दोपहर 3 बजे ग्रामीणों ने पंजाब में आई भीषण बाढ़ से जूझ रहे लोगों के लिए सहयोग का हाथ बढ़ाया। ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से राहत सामग्री एकत्रित कर पिकअप गाड़ी में भरकर पंजाब के लिए रवाना की गई।