बांका: शहर के विकास की तीन मांगों के साथ निकली सद्भावना यात्रा, समाहरणालय में सौंपा ज्ञापन
Banka, Banka | Mar 10, 2026 शहर के विकास से जुड़ी तीन प्रमुख मांगों को लेकर समाजसेवी ओमप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार की दोपहर दो बजे शास्त्री चौक से समाहरणालय तक सद्भावना यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, समाजसेवी और शहरवासी शामिल हुए। यात्रा का उद्देश्य शहर के समुचित विकास से संबंधित मांगों को प्रशासन तक पहुंचाना था।