शिवहर: मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पिपराही में डीएम और एसपी ने की तैयारी का जायजा
बिहार के सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत 26 दिसंबर को शिवहर आ रहे हैं. इसको लेकर तैयारी युद्धस्तर पर की जा रही है. डीएम विवेक रंजन मैत्रेय एसपी शैलेश कुमार सिन्हा मंगलवार शाम 05 बजे पिपराही पहुंचकर विभिन्न योजनाओं द्वारा चल रही तैयारी कार्य का जायजा लिया है. उन्होंने बताया कि तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है. 26 दिसंबर को सीएम नीतीश कुमार शिवहर आएंगे।